मंडी : परी शर्मा- वन विभाग मंडी ने पंडोह स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब 25 बंदरों को पकड़ा गया है। नवोदय विद्यालय में बीते दो तीन दिनों से अलग – अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए और बंदरों को विभाग की टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए बंदरों को सुंदरनगर के कांगू स्थित स्टरलाइजेशन सेंटर ले जाकर उनका नसबंदी का ऑपरेशन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में आए दिन बंदरों का आतंक गांव में तो देखने को मिलता है, लेकिन शहर और कस्बे भी बंदरों के आतंक से बचे नहीं है। वन विभाग भी अपनी तरफ से ऐसे बंदरों को पकड़ने और उनकी नसबंदी करवाने में लगा हुआ है, ताकि आम लोगों को बंदरों से किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसी कड़ी में वन विभाग मंडी ने पंडोह स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में करीब 25 बंदरों को पकड़ा गया है।
बंदरों का होगा नसबंदी का ऑपरेशन, दोबारा जंगल में छोडेंगे
नवोदय विद्यालय में बीते दो तीन दिनों से अलग – अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए और बंदरों को विभाग की टीम ने पकड़ा है। नवोदय स्कूल पंडोह के प्राचार्य ने वन विभाग को उनके स्कूल में बंदरों के द्वारा बच्चों को परेशान करने की शिकायत दी गई थी जिसके बाद विभाग ने स्कूल में पिंजरे लगाए और उत्पात मचाने वाले बंदरों को पकड़ लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी पंडोह लाल सिंह ने बताया कि विभाग जिला में कई स्थानों पर इस प्रकार से बंदरों को पकड़ने का कार्य कर रहा है । जिसके बाद पकड़े गए बंदरों को सुंदरनगर के कांगू स्थित स्टरलाइजेशन सेंटर ले जाकर उनका नसबंदी का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके बाद बंदरों को दोबारा से जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
