By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुटलैहड़ में अवैध कटान की शिकायतों पर वन विभाग सख्त, जांच के लिए टीमें गठित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुटलैहड़ में अवैध कटान की शिकायतों पर वन विभाग सख्त, जांच के लिए टीमें गठित
himachal

कुटलैहड़ में अवैध कटान की शिकायतों पर वन विभाग सख्त, जांच के लिए टीमें गठित

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/03/28 at 2:10 PM
Share

राकेश , ऊना। जिला ऊना के कुटलैहड़ क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान के मामले को लेकर वन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। क्षेत्र से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने जांच के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, जो मौके पर जाकर धरातल पर जांच-पड़ताल कर रही हैं और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

वन विभाग ने इस मामले में पहले ही दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद अब विस्तृत जांच के लिए एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पिछले कई दिनों से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। टीम सरकारी भूमि की पहचान, सीमांकन (डिमार्केशन) और क्षेत्र की लिस्टिंग का कार्य कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन स्थानों पर अवैध कटान हुआ है।

डीएफओ ऊना सुशील राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को पेड़ों के कटान को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्रारंभिक जांच में करीब 27 पेड़ों के कटने का मामला सामने आया, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दो कर्मचारियों को निलंबित किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मामले की विस्तृत जांच के लिए टीम गठित की गई है, जो लगातार क्षेत्र में काम कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी भूमि के साथ लगती निजी जमीनों की भी सूची तैयार की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं निजी और सरकारी भूमि के बीच अवैध कटान तो नहीं हुआ है। साथ ही रामगढ़ धार क्षेत्र में पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध लगाया गया है और वहां भी टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच की जा रही है।

डीएफओ ने कहा कि पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विभाग अवैध कटान के मामलों में सख्त कार्रवाई कर रहा है। गौरतलब है कि इस मुद्दे को विपक्ष ने विधानसभा में भी उठाया था, जिसके बाद विभाग की सक्रियता और बढ़ गई है।

 

Karuna March 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में कर्नल मनीष धीमान ने मां के आशीर्वाद से संभाला नया पद
Next Article विश्व शांति के लिए आत्मिक शांति का होना आवश्यक है : दतात्रेय होसबाले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?