रिकांगपिओ:स्कूली बच्चों को वनों के महत्व के बारे में बताने के साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से किन्नौर जिला विधिक सेवा प्राधिकारण, वन विभाग रिकांगपिओ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के कल्पा स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के नजदीक वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्थानीय लोगों सहित बच्चों को पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। इस अभियान के तहत जिले के 115 विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया ओर कुल 125 विभिन्न किस्मों के वृ़क्षों के पौधों का रोपण किया गया।
वृ़क्षारोपण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ए.सी.जी.एम किन्नौर निशांत वर्मा ने बताया कि इस वृ़क्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के बच्चों व अन्य लोगों को वन के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण विशेषकर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण वनों का कटान व पर्यावरण को संरिक्षत न रखना है। इसी के दृष्टिगत हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अधिक से अधिक पौध रोपण कर वनों में पेड़ों की संख्या को बढ़ाएं व पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भमिका निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों व अन्य उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे ठोस व गीला कचरा अलग-अलग रखें ताकि इनका सही ढंग से निपटान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्लास्टिक कचरे को अलग रखने का आग्रह किया तथा कहा कि प्लास्टिक कचरे से जहां हमारी उपजाऊ भूमि की उर्वरता को नुकसान पहुंचता है वहीं पर्यावरण भी दूषित होता है। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी
रजनोल्ड राॅयस्टन ने भी वृक्षारोपण अभियान में पौध रोपण कर भाग लिया।
