By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किन्नौर में मोटे अनाज की खेती को वानिकी परियोजना करेगी सहयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किन्नौर में मोटे अनाज की खेती को वानिकी परियोजना करेगी सहयोग
himachalNews

किन्नौर में मोटे अनाज की खेती को वानिकी परियोजना करेगी सहयोग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/07 at 2:10 PM
Share

रिकांगपिओ,7 नवंबर(TSN)-जिला किन्नौर के निगुलसरी क्षेत्र में मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती के लिए जाइका वानिकी परियोजना सहयोग करेगी।मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी के वन मंडल किन्नौर दौरे के दौरान गत चार नवंबर को ग्राम वन विकास समिति निगुलसरी ने उनके समक्ष यह मांग रखी।ग्रामीणों की इस मांग पर संस्तुति जताते हुए समीर रस्तोगी ने मोटे अनाज की खेती के लिए परियोजना हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।ग्राम वन विकास समिति ने निगुलसरी क्षेत्र में 10 से 15 हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण करने की इच्छा जताई।

मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी भावनगर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नर्सरी के लिए प्रयोग में नहीं आने वाले क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपें,ताकि वहां औषधीय पौधे लगा सके।गौरतलब है कि मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी वन मंडल किन्नौर में जाइका वानिकी परियोजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लेने एवं निरीक्षण करने के लिए समय-समय पर क्षेत्र का दौरा करते आ रहे हैं।इसी संदर्भ में उन्होंने वन परिक्षेत्र निचार के तहत बरी में आउटलैट का शुभारंभ किया। जहां पर जाइका वानिकी परियोजना का हिमट्रेडिशन ब्रांड के प्राकृतिक उत्पाद और परिधानों की बिक्री होगी।उन्होंने जागृति स्वयं सहायता समूह बरी के सदस्यों द्वारा तैयार यूनिफॉर्म की सराहना की,जो हिमट्रेडिशन ब्रांड की पब्लिसिटी करेगी।पौंडा में भी आउटलैट का शुभारंभ किया,जहां स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री होगी।इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह बरी ने मुख्य परियोजना निदेशक के समक्ष कुल्लू एक्सपोजर विजिट की मांग उठाई। समीर रस्तागी ने कहा कि इस संदर्भ में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

सीएम सुक्खू को बताई परियोजना की गतिविधियां

मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने दो नवंबर को किन्नौर महोत्सव के समापन्न अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को परियोजना की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जाइका वानिकी परियोजना राज्य के 22 वन मंडलों में वन पारिस्थिति तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

लुहरी में की आनी वन मंडल की समीक्षा

मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने गत चार नवंबर को वन मंडल आनी की समीक्षा बैठक लुहरी स्थित मंडल कार्यालय में की।उन्होंने वन मंडलाधिकारी डा.चमन राव और अन्य अधिकारियों से साथ परियोजना की सभी गतिविधियों पर चर्चा की।उन्होंने पाइप लाइन में चल रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।समीर रस्तोगी ने सही कार्य न करने वाले स्वयं सहायता समूह को कामयाम करवाने के निर्देश भी दिए।

TAGGED: Kinnaur JICA Forestry project
Chandrika November 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सुधरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति..
Next Article हिमाचल कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग.. प्रतिभा सिंह बनी रहेगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?