अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर में टीबी मरीजों की प्रतिशत दर जानने के लिए चयनित कलस्टरों में घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के क्षेत्रीय चिकित्सालय में एनटीईपी की एक्सक्लूसिव मासिक बैठक और सब नेशनल सर्टिफिकेशन प्रशिक्षण के दौरान दी गई। इस प्रशिक्षण बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ एसएस नेगी ने की।
डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट हिमाचल प्रदेश डॉक्टर महेश पुरी ने एसएनसी के बारे में उपस्थिति लोगों को प्रशिक्षित किया। वहीं जिला क्षय रोग अधिकारी किन्नौर डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि जिला किन्नौर को टीबी मुक्त करने के लिए यह आभियान चलाया जा रहा है। जिले में टीबी की प्रतिशत जानने के लिए चयनित क्लस्टर में घर घर जा कर सर्वे किया जाएगा जिसमें डबलिंग, कानम, कल्पा, पुनग व निगुलसरी शामिल है।
उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें 2 मेंबर घर-घर जाकर टीवी के मरीज खोजेंगे। इस अवसर पर एमओएच किन्नौर डॉ. कविराज नेगी, सभी बीएमओ, डीआर टीबी कोऑर्डिनेटर, एसटीएस, स्वास्थ्य शिक्षक ओर काउंसलर उपस्थित रहे।
