संजीव महाजन, नूरपुर: ज्वाली विधानसभा में पुलिस थाना ज्वाली ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर कुठेड़ के पास कार से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के तहत पुलिस ने कुठेड़ में चैकिंग के दौरान कार (एचपी 90-9092) को रोका तो उससे 5.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिस संदर्भ में पुलिस ने कार में सवार चार व्यक्तियों अभिनंदन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी शाहपुर, मनोज कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी नडोली, रजत नरियाल पुत्र करम चंद निवासी कुठेड व मनु कुमार पुत्र राजू कुमार निवासी सिहोलपुरी (शाहपुर) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने कुठेड़ में कार से 5.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है ओर चार लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
