By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व बीजेपी सरकार ने इनवेस्टर मीट के दौरान उर्जा के क्षेत्र में एमओयू साइन कर हिमाचल के हकों को बेचा -CM
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व बीजेपी सरकार ने इनवेस्टर मीट के दौरान उर्जा के क्षेत्र में एमओयू साइन कर हिमाचल के हकों को बेचा -CM
himachalpolitical

पूर्व बीजेपी सरकार ने इनवेस्टर मीट के दौरान उर्जा के क्षेत्र में एमओयू साइन कर हिमाचल के हकों को बेचा -CM

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/09/19 at 4:02 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- सीएम सुखविंदर सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने इनवेस्टर मीट के दौरान उर्जा के क्षेत्र में एमओयू साइन कर हिमाचल के हकों को बेच डाला है। जो एमओयू साइन हुए उससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी को कुछ भी नहीं मिलने वाला था। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एसजेवीएनएल के साथ जो साइन किए, उसमें रॉयल्टी के क्लॉज को हटाया गया। सैंज, लूहरी व धौलासिद्ध, सुन्नी परियोजनाओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि 40 साल बाद जो प्रोजेक्ट हिमाचल को वापस मिलने की जो शर्त होती है उसे भी हटा दिया था।

सीएम सुक्खू ने कहा कि ऊर्जा नीति में बदलाव कर प्रोजेक्ट लगने के शुरुआती 10 साल तक 4 प्रतिशत फ्री बिजली का प्रावधान किया। 10 स 25 साल तक 8 प्रतिशत फ्री बिजली मिलेगी। 25 से 40 साल तक 12 प्रतिशत फ्री पावर का प्रावधान किया। जबकि संस्थान बन्द करने के विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली जय राम सरकार ने बिना सोचे समझे बिना स्टाफ़ व मूलभूत ढांचे के संस्थान खोल दिए। वर्तमान सरकार जरूरत के मुताबिक सभी प्रावधान करने के बाद संस्थान खोलेगी।

भाजपा को ठग कहने वाली कांग्रेस सरकार महाठग – जयराम ठाकुर

ऊर्जा नीति को लेकर मुख्यमंत्री के जुबानी ह+मले के जबाब में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा सदन में प्रयोग की गई भाषा सही नही है। विपक्ष इसका जबाब देगा। भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने हिमाचल के हितों को बेचा है। भाजपा को ठग कहने वाली कांग्रेस सरकार महाठग हैं। Iजयराम ठाकुर ने कहा कि जो संस्थान खोले गए थे वह जनप्रतिनिधि की मांग पर खोले गए थे।जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे कितने संस्थान हैं जो सरकार ने आपके समय में खोले थे वह शुरू नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई संस्थान आठ-आठ महीनों से फक्शनल थे, अधिकारी उन कार्यालयों में बैठे थे। फिर उन्हें क्यों बंद करने की जरूरत पड़ी।

TAGGED: Shimla Vidhansabha monsoon session
Chandrika September 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधानसभा के बाहर जिला परिषद कर्मचारियों का प्रदर्शन,विभाग में मर्ज करने की उठाई मांग
Next Article आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हमीरपुर पहुंची केंद्रीय आपदा टीम, सरकार को देगी नुकसान की रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?