अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): प्रदेश में मानसून के दौरान हुई भारी बारिश के चलते काफी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। करोड़ों का नुकसान होने के साथ ही जान माल का नुकसान भी इन बारिशों की वजह से हुआ हैं। वहीं अब इस नुकसान का जायज़ालेने के लिए केंद्रीय आपदा निरीक्षण की टीम हमीरपुर जिला पहुंच चुकी हैं। केंद्रीय आपदा निरीक्षण की टीम ने हमीरपुर जिला के आपदा ग्रसित इलाकों का दौरा करके नुकसान का जायजा लिया। केंद्र से आई टीम ने डीसी हेमराज बैरवा व अन्य उच्च अधिकारियों की टीम के साथ बैठक करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों को जायज़ा भी लिया।
हमीरपुर जिला में इस बार 487 करोड रुपए का नुकसान हुआ है जिसमें लोगों के घर ,जमीन, पानी की योजनाओं को हुआ नुकसान शामिल हैं। केंद्रीय टीम ने अलग-अलग इलाकों में जाकर नुकसान का आंकलन किया हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी ताकि प्रभावित लोगों को किस तरह से राहत और मदद दी जा सके इसका फैसला किया जाएगा।
डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि केंद्रीय टीम ने जिले के उन सभी इलाकों का दौरा किया हैं, जहां भारी बारिश की वजह से नुकसान हुआ हैं। इसकी रिपोर्ट पहले जिला प्रशासन ने तैयार की थी जिसे प्रदेश सरकार को भेजा जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के अनुरोध पर आई केंद्रीय टीम अब अपने स्तर पर इस रिपोर्ट को तैयार करेगी। इसी के आधार पर पीड़ित लोगों को राहत दी जाएगी ।
