बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: घुमारवीं से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राकेश चोपड़ा ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में राजेंद्र गर्ग ने विधायक रहते हुए सिर्फ चुनिंदा लोगों का ही विकास किया है। विकास के क्षेत्र की बात करें तो घुमारवीं में कोई एक प्रोजेक्ट राजेंद्र गर्ग बड़ा बता दें जो जनता को समर्पित किया हो।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में राजेंद्र गर्ग को विधायक बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। लेकिन जब बात विकास की होने लगी तो राजेंद्र गर्ग अपना मुंह मोड़ने लग गए। ऐसे में उन्होंने राजेंद्र गर्ग से दूरियां बनाते हुए ना केवल विधायक से दूरियां बनाई बल्कि भाजपा के सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया। राकेश चोपड़ा ने कहा कि भाजपा ने उन्हें कई विभागों में चेयरमैन बनाने का भी ऑफर दिया लेकिन उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देते हुए अपनों को भी ठुकराया और तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी के तौर का अपनाया।
