अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर विधानसभा में चुनावी प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी आज जिला के भावानगर पहुंची है। यहां पहुंचने पर भाजपा किन्नौर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया है। स्मृति ईरानी किन्नौर के भावा नगर में जिला के भाजपा प्रतियाशी सूरत नेगी के प्रचार के लिए आई है और वे भावा नगर में आज एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
बता दें कि इस विधानसभा चुनावों ने किन्नौर जिला में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लोगों को भाजपा सरकार के किए गए कार्यों से अवगत करवाएगीं और सूरत नेगी के समर्थन में वोट भी मांगेंगी। स्मृति ईरानी का यह किन्नौर का पहला चुनावी दौरा है और भावा नगर में हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए आए है।
स्मृति ईरानी का किन्नौर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं समेत प्रतियाशी सूरत नेगी ने किन्नौरी टोपी व खातक पहनाकर उन्हें सम्मानित किया है और किन्नौर जिला पहुंचकर चुनावी प्रचार प्रसार लिए उनका आभार भी प्रकट किया है।
