राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले कांग्रेस की ओर से सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन करने का नारा दिया गया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकास कार्य शुरू होने को लेकर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा हैं यह बीजेपी नेता वरिंदर कंवर ने कही हैं।बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कवर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया हैं। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंद्र कवर पर आरोप लगाए हैं।
इस मामले पर कुटलैहड़ से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र भुट्टो को निशाने पर लेते हुए कहा की कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था लेकिन यह भ्रष्टाचार व्यवस्था परिवर्तन किस तरह हो रहा हैं। इसका उन्होंने एक उदाहरण मीडिया के सामने रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंदर कवर ने कहा की कुटलैहट में एक टेंडर को पहले कम लागत पर अवार्ड किया गया। काम शुरू हो जाता है लेकिन उस टेंडर को कैंसिल करवाने के बाद फिर से जब उस टेंडर को अवार्ड किया गया तो टेंडर की कॉस्ट 11 करोड़ 30 लाख रुपए दर्शायी गई जबकि पहले काफी कम थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि चहेतों को फायदा दिलवाने के लिए टेंडर की कॉस्ट को बढ़ाया गया जो कि एक बड़ा फर्जीवाड़ा हैं। उन्होंने इसके साथ साथ देवेंद्र भुट्टो की ओर स्व अपने बेटे को टेंडर दिलवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा है की उनके बेटे के नाम पर देहरा में जो टेंडर जारी हुआ है जिसकी राशि 5 करोड 5 लाख रुपए है जबकि देवेंद्र भुट्टो के बेटे की रेजिस्टेशन एक करोड़ तक का टेंडर हासिल करने की हैं। ऐसे में उन्हें यह टैंडर कैसे मिला इसको लेकर भी उन्होंने कुछ प्वॉइंट मीडिया के सामने रखे हैं।
उन्होंने अरोप लगाया की टेंडर हासिल करने के लिए कुछ फोर्स डॉक्यूमेंट भी लगाए गए हैं इसके तहत यह टेंडर हासिल हुआ हैं। उन्होंने इस पूरे मामले पर प्रदेश सरकार से जांच किए जाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर भी मामले की जांच किए जाने की मांग करेंगे ताकि जनता को पता लग सके की कांग्रेस के विधायक किस प्रकार काम कर रहे हैं। उन्होंने विधायक पर 5 माह के कार्यकाल के दौरान कुटलैहड़ के विकास के लिए कोई भी पैसा न लाने के आरोप भी लगाये । उन्होंने कुटलैहड़ हल्के में खैर में माइनिंग माफिया का काम जोरों पर चले होने की बात भी कही हैं।
