सोलन / योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पर्यटकों की गुंडागर्दी देखने को मिली है । ताजा मामला जिला सोलन की पर्यटन नगरी कसौली का है। जहां पर्यटकों की गुंडागर्दी सरेआम देखने को मिली है । मामला शुक्रवार देर शाम करीब 6:30 से 7 बजे का है , जहां पर शराब के नशे में धुत पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारियों को लात घूसों और डंडों से पीटा है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर HR04J-9900 की गाड़ी छावनी परिषद के बैरियर पर पहुंची और बिना प्रवेश शुल्क दिए आगे पार्किंग की ओर चली गई। जैसे ही गाड़ी पार्किंग में प्रवेश करने लगी तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उनसे पार्किंग का शुल्क मांगा। इस पर चारों युवक आपे से बाहर हो गए। इस दौरान युवकों ने गाड़ी से बाहर उतर कर कर्मचारी से गाली गलौच की। उसके हाथ, पैरों पर डंडों से
वार किया।
कर्मचारी ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर काफ़ी देर बाद पहुंची। तब तक चारों युवक अपनी गाड़ी लेकर भाग गए थे। डीएसपी परवाणु प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने पार्किंग में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। जिसमें मारपीट का वीडियो सामने आया है , फिलहाल पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
