राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के शिमला विधानसभा में बाल सत्र में भाग लेने वाली गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिमरप्रीत कौर को शुक्रवार को ऊना सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने स्कूल जाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में सभी बच्चों को बिठाकर पूर्व कांग्रेसी विधायक की ओर से छात्रा सिमरप्रीत को एक विशेष भेंट देकर समानित किया गया।
सभी बच्चों के बीच एक स्टूडेंट को सम्मानित किए जाने से सभी बच्चे खुश हुए और उनके अंदर भी कुछ कर गुजरने की भावना पैदा हुई हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की ओर से पहली बार इस प्रकार के बाल सत्र की शुरुआत की गई हैं जिससे बच्चों को काफ़ी कुछ सीखने को मिला हैं। उन्होंने कहा की वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से गुजारिश करते हैं कि इस प्रकार के बाल सत्र हर साल आयोजित किए जाएं ताकि बच्चों को और ज्यादा जानकारी हासिल हो और इससे बच्चों को पता लगता है की विधानसभा के अंदर किस प्रकार की कार्रवाई होती हैं। प्रदेश के हित और विकास के लिए किस प्रकार की योजनाएं बनाई जाती है और प्रदेश को आगे ले जाने के लिए क्या क्या कदम उठाए जाते हैं।
उन्होंने कहा है कि इस प्रकार के बाल सत्र आयोजित होने से बच्चों का स्किल डेवलपमेंट होता है और उनको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद मिलती हैं। उन्होंने कहा है इस बच्ची ने विधायक की भूमिका बाल सत्र में जिस परकार निभाई गई हैं वह काबिले तारीफ हैं। इस विद्यार्थी ने अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है और इससे स्कूल के अन्य विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ा हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और स्कूल प्रशासन का आभार प्रकट किया हैं ।
बता दे की सिमरप्रीत कौर ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की थी। इस सत्र के लिए लगभग 50,000 छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें से 25000 छात्र पंजीकृत हुए और उनमें से 1068 बच्चों की वीडियो को चुना गया । फिर उसमें से भी प्रदेश भर से 68 बच्चों को इस बाल सत्र में भाग लेने के लिए चुना गया था।
