चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग के सौजन्य से कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं ताकि पंचायत भवन में पंचायत के लोगों को घर द्वार सुविधा मिल सके.ग्रामीण इलाकों में पहले इस तरह की सुविधा नहीं होने के चलते लोगों को काफी दूर जाना पड़ता था,लेकिन सरकार की ओर से अब हर पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की पहल की है. इसी के चलते आज पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने ग्राम पंचायत ठाकरी मट्टी में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया.
बता दें कि इस पंचायत के दूरदराज के लोगों को पंचायत घर में ही सुविधा प्रदान होगी.पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का भी आभार जताया है.उन्होंने कहा है कि सरकार की इस पहल से पंचायत मजबूत हो रही है और लोगों को घर द्वार अपने काम करवाने में आसानी हो रही है।
आशा कुमारी ने कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत कहा कि सरकार लगातार पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठा रही है जिसके चलते आज कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है और अब इस पंचायत के आसपास के गांव के लोगों को अपनी पंचायत में ही सुविधा मिलेगी और उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं है हालांकि इसमें प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सहित पंचायती राज मंत्री भी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।
