शिमला,संजु चौधरी(TSN)-पूर्व कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा ने सचिवालय में मुख्यमंत्री के नए दफ्तर पर सवाल खड़े किए हैं.उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री पैसा ना होने का रोना रो रहे हैं और कर्मचारियों को वेतन और पेंशन समय पर नहीं दे पा रहे हैं.वहीं दूसरी तरफ अपने लिए आलिशान दफ्तर बना रहे हैं और उस पर 19 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं।यही नहीं मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को भी गुमराह कर रहे हैं.
गोपाल दास वर्मा ने कहा कि बीते दिनों विक्रमादित्य से उन्होंने कांफ्रेंस करवा कर 43000 नौकरियां देने की बात कही जबकि यह सरासर झूठ है यदि इतनी नौकरी दी है तो इसको लेकर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी हिल रही है तो विक्रमादित्य के आगे पीछे घूम रहे हैं और दूसरे मंत्री और विधायकों को मनाने में लगे हैं क्योंकि 23 विधायकों ने कांग्रेस वाला कमान को लिख कर दिया है कि सुखविंदर सिंह मुख्यमंत्री रहते हैं तो यहां पर आने वाले चुनाव में चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।
