बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्होल को अपने विधायक कार्यकाल के दौरान प्रदान की गई एम्बुलेंस को आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर से हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया |
गौरतलब है कि राम लाल ठाकुर ने विधायक रहते उक्त एम्बुलेंस के लिए 8.30 लाख रूपए की धनराशि विधायक निधि से जारी की थी| आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित इस एम्बुलेंस का लाभ नम्होल, जुखाला देओथ और आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा|इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और हाल ही में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कुछ रिक्त पदों पर डॉक्टर्स की तैनाती की गई है| पिछली सरकार के समय स्तरोन्नत किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वारघाट में न तो डॉक्टर्स और न ही स्टाफ नर्स की पोस्टें सैंक्शन की| केवल मात्र कागजी घोषणाएं की गई| उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस मसले को उठाया है और जल्द ही श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों एवं क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रिक्त पदों को भरा जाएगा|
