राहुल चावला,धर्मशाला:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को अक्तबूर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी का मौका मिला हैं। इन सभी मैचों में एक मैच भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में पहला मैच 7 अक्तबूर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा। यह विश्व कप का तीसरा मुकाबला होगा। इसके बाद 10 अक्तबूर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। धर्मशाला में तीसरा मैच 17 अक्तबूर को दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर वन टीम के बीच होगा। इसके बाद 22 अक्तबूर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। धर्मशाला में पांचवां और अंतिम मैच 28 अक्तबूर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा।
आईपीएल कमेटी के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल वासियों को बहुत-बहुत बधाई की वनडे वर्ल्ड कप में भारत मेज़बानी कर रहा है जिसमें धर्मशाला स्टेडियम को पांच मैचों की मेजबानी मिली हैं। धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, अब उसे ओर अधिक भुनाने की जरूरत हैं। विश्व की सभी बड़ी आठ टीमें धर्मशाला में मैच खेलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी देशों के खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके दर्शकों की मेज़बानी के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला संग हिमाचल को पूरे विश्व में ब्रांडिंग करनी होगी। पूरे विश्व के खेल प्रेमियों को हिमाचल के टूरिज्म को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अरुण धूमल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा भी रहने वाला हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को टूरिज्म सर्किल के लिए काम करने की जरूरत है, जिससे अन्य जिलों को भी जोड़ा जा सकें। उन्होंने कहा कि एचपीसीए ने पहले ही तैयारी जारी रखी है, जिससे आईपीएल के दो मैचों में उसका लाभ देखने को मिला हैं।
अरुण धूमल ने कहा कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब इस मौके का बेहतरीन लाभ उठा सकें, दर्शकों को बेहतरीन अनुवभ करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। हिमाचल की कला व संस्कृति को भी बढ़ाएंगे। मोहाली में इस बार मैचों की मेज़बानी न मिलने के सवाल पर कहा कि आठ वेन्यू को ही मैचों की मेज़बानी का मौका मिलना है, तो उस पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।
