By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विक्रमादित्य सिंह के साथ मौजूद कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की बल्ह विधायक के बीच तू-तू मैं-मैं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विक्रमादित्य सिंह के साथ मौजूद कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की बल्ह विधायक के बीच तू-तू मैं-मैं
himachalpolitical

विक्रमादित्य सिंह के साथ मौजूद कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की बल्ह विधायक के बीच तू-तू मैं-मैं

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/04/15 at 8:09 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के कन्सा पशु मेले के शुभारंभ पर शुक्रवार दोपहर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बल्ह के दिग्गज नेता चौधरी संतराम के पुत्र गंगवीर चौधरी की अध्यक्षता में पशु मेला कमेटी ने विधायक इन्द्र सिंह गांधी का जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में जब विधायक इन्द्र सिंह गांधी मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे तो ठीक उसी समय हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला भी कन्सा मैदान पहुंचा।

अपने कार्यक्रम से मंच छोड़कर अचानक विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करने पहुंचे बल्ह विधायक

बता दें कि शुक्रवार को प्रसिद्ध कन्सा मैदान में एक साथ दो कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था। एक कार्यक्रम पशु मेला कन्सा का शुभारंभ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक इंद्र सिंह गांधी थे तथा दूसरा वुशु प्रतियोगिता का कार्यक्रम था जिसमें विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जैसे ही विक्रमादित्य सिंह का काफिला कन्सा के मैदान में पहुंचा तो उस समय मेले के शुभारंभ वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी जनता को मंच से संबोधित कर हे थे। जैसे ही उन्होंने मंत्री जी का काफिला देखा तो उन्होंने अपना संबोधन समाप्त कर नैतिकता के आधार पर अपने समर्थकों सहित लोक निर्माण मंत्री हिमाचल सरकार का स्वागत करने उनके पास पहुंच गए और बल्ह के विधायक होने के नाते इंद्र सिंह गांधी ने मंत्री महोदय का स्वागत किया तथा जनता की कुछ मांगे विक्रमादित्य सिंह के समक्ष रखी, जिन्हें विक्रमादित्य सिंह ने ध्यान से सुनना तथा बल्ह के विधायक को जनहित की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी बीच वहां पर मौजूद बल्ह के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को विधायक इन्द्र सिंह गांधी की किसी बात पर गुस्सा आ गया तथा विधायक एवं पूर्व मंत्री के बीच हल्की बहस हो गई जो तू-तू मैं-मैं में बदल गयी। जिसे दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने शांत करवाया।

इस घटना के बाद विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मीडिया को जारी एक बयान में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी अभी तक अपनी हार से बौखलाए हुए हैं तथा बल्ह के विकास कार्यों में अड़चन डलवा रहे हैं। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि लगातार दो बार हरा कर जिस गांधी ने उन्हें जमीन की धूल चटाई है तथा 10 वर्षों से घर बैठा कर रखा है आज पूर्व मंत्री द्वारा जनता के सामने उन्हें ये शब्द बोले गए कि “तू कौन है”
बल्ह विधायक ने कहा कि जनता सब देख रही है की पूर्व मंत्री किस तरह का ओछा व्यवहार करते हैं इसलिए दो बार लगातार बल्ह की जनता उन्हें नकार चुकी है। दूसरी तरफ बल्ह विधायक गांधी ने लोक निर्माण मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक राजा के सुपुत्र हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का खून है जो भली-भांति जानते हैं कि जनता के कार्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कैसे किए जाते हैं। बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि पूर्व मंत्री जैसे कई हारे हुए कांग्रेसी नेता अपने ही सरकार के मंत्रियों पर अपनी पकड़ बना कर रखना चाहते हैं जो आज के दौर में संभव नहीं है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मंत्री को लोकतंत्र के पक्ष में अपने इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए नहीं तो थोड़ी बहुत जो कसर बची है वह जनता 2024 के चुनावों में पूरी कर देगी।

TAGGED: Mandi Former Minister Prakash Chowdhary, veteran Congress leader present with Vikramaditya Singh
Chandrika April 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बेबुनियादी बातें करना छोडें जयराम ठाकुर…प्रदेशहित में दें अपने सुझाव- विक्रमादित्य सिंह
Next Article प्रदेश को फल राज्य के रूप में विकसित करने के उदेश्य से शिवा परियोजना के तहत 7 जिले किए जा रहे विकसित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?