सोलन/योगेश शर्मा – विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए है। ऐसे में मंडी सदर से प्रदेश की पहली कैबिनेट के मंत्री रहे पंडित गौरी प्रसाद के पोते ने आज सोलन में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। सोलन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर की अगुवाई में मंडी सदर से शमरेश शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि जो भी इमानदारी के साथ हिमाचल प्रदेश में काम करना चाहता है , वह पार्टी को ज्वाइन कर सकता है और ऐसे कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि जो भी देश और प्रदेश में अच्छी शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य सुविधाएं चाहता है वह आम आदमी पार्टी से जुड़े। उन्होंने नौजवानों से अपील की है कि वे लोग ज्यादा से ज्यादा आम आदमी पार्टी से जुड़े ताकि एक सुरक्षित माहौल देश प्रदेश में बन सके।
दादा की दी जाती थी ईमानदारी की मिसाल, इसीलिए जॉइन की आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद पंडित गौरी प्रसाद के पोते शमरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को उन्होंने इसलिए चुना क्योंकि उनके दादा की इमानदारी की मिसाल पूरे प्रदेश में दी जाती है । ऐसे में वे ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहते हैं।
