नालागढ़/जगत सिंह – पूरे देश के साथ-साथ उद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में भी दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया । बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस थ्री दशहरा ग्राउंड में दशहरा पर्व को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन किया । इस मौके पर परमजीत सिंह पम्मी ने असत्य पर सत्य की ,अधर्म पर धर्म की जीत बताते हुए कहा है कि सभी को प्रण लेना चाहिए कि वह आज अपनी बुराइयों को दूर करके अच्छाइयों के रास्ते पर चलने का संकल्प लें।
परमजीत सिंह पम्मी ने किया रिमोर्ट का बटन दबाकर रावण दहन
Leave a comment
Leave a comment
