बिलासपुर:सुभाष ठाकुर (TSN)-बिलासपुर गोली*कांड को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के विधायक त्रिलोक जमवाल के खिलाफ शनिवार को रैली निकाली। बंबर ने जमवाल पर चिट्टा माफिया को संरक्षण देने व उनपर जानलेवा हम*ला करने का आरोप लगाया।
पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने डीजीपी और भाजपा पर ह*त्या की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि डीजीपी उनसे 20 साल पुरानी खुन्नस निकाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे कांड के षड्यंत्रकारी डीजीपी अतुल वर्मा व त्रिलोक जमवाल हैं।बयान देते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यदि मेरी ह*त्या होती है तो डीजीपी,केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल इसके जिम्मेदार होंगे। शायद यह मेरी अंतिम रैली है।
