शिमला:संजु चौधरी (TSN)-आठवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला इन दिनों राजधानी शिमला में आयोजित किया जा रहा है।इस पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशको द्वारा पुस्तक के स्टाल लगाए गए हैं वही अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को साहित्य और लेखन की ओर आकर्षित किया जा रहा है । इसी घड़ी में आज शिमला के गेयटी थिएटर में कवि दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात साहित्यकार अब्दुल बिस्मिल्लाह ने शिरकत की । यहां प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आए कवियों ने भी कविता पाठ किया।
युवा पीढ़ी विशेष कर बच्चों को साहित्य के लिए आकर्षित किया जा रहा -हरनोट
इस अवसर पर हिमालय साहित्य संस्कृति मंच शिमला के अध्यक्ष एस.आर.हरनोट ने बताया कि शिमला में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के आठवें संस्करण में इस बार भी लोगों में मेले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी विशेष कर बच्चों को साहित्य के लिए आकर्षित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शिमला साहित्य और कला को लेकर एक हब बनता जा रहा है और विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम अब यहां आयोजित किया जा रहे हैं।जिससे स्थानीय कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।उन्होंने इस दिशा में सरकार और प्रशासन के सहयोग से और अधिक सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।
पुस्तकों के प्रति बच्चों और युवा पीढ़ी को जोड़ना बेहद जरूरी
पुस्तक मेले के आयोजक ओजस सेंटर फॉर आर्ट एंड रीडरशिप डेवलपमेंट इंडिया- (ओकार्ड) दिल्ली के संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि शिमला में हर्ष वर्ष की भांति इस बार भी पुस्तक मेले में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है । उन्होंने बताया कि आज के समय में सोशल मीडिया और इंटरनेट से अलग अब पुस्तकों के प्रति बच्चों और युवा पीढ़ी को जोड़ना बेहद जरूरी हो गया है । इसके लिए पुस्तक मेला जैसे प्रयास संस्था द्वारा देश भर में किए जाते हैं सचिन चौधरी ने बताया कि शिमला शहर में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आठवां सफल आयोजन किया जा रहा है क्योंकि इस शहर में बेहद उम्दा पाठक मौजूद है।
