22 August, 2025-गगरेट के पूर्व विधायक व भाजपा नेता चैतन्य शर्मा ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए 12 वर्षीय कैंसर पीड़ित हरमन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अंदौरा गांव के इस मासूम के इलाज के लिए शर्मा ने 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने मौके पर 5 लाख रुपये की पहली किश्त हरमन को सौंपी और शेष 5 लाख रुपये इलाज के दौरान प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
शर्मा ने कहा कि हरमन की जिजीविषा और हिम्मत सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आएं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ श्रीराम मंदिर अंदौरा में हरमन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया।
