By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गरीब परिवार के लिए नन्ही राव्या का ईलाज करवाना हुआ मुश्किल, ये संस्था मदद के लिए आई सामने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गरीब परिवार के लिए नन्ही राव्या का ईलाज करवाना हुआ मुश्किल, ये संस्था मदद के लिए आई सामने
himachal

गरीब परिवार के लिए नन्ही राव्या का ईलाज करवाना हुआ मुश्किल, ये संस्था मदद के लिए आई सामने

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/01 at 5:42 PM
Share

मंडी/परी शर्मा –  हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी के नस्लोह गाँव की तीन महीने पहले एक बच्ची का जन्म हुआ जो सांस लेने में अक्षम है। रव्या के ईलाज के लिए माता पिता लाखों रुपयें खर्च चुके है उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। बेटी एक गरीब घर से संबंध रखती हैं और पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। जितने भी रुपए कमाए सब धीरे-धीरे खत्म हो गए और अब बच्ची का हफ्ते के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इलाज होता है । दिहाड़ी लगाकर भी बच्ची का हफ्ते का इलाज करवाने के लिए रुपए इकट्ठे नहीं हो सकते है । इलाज के लिए लगभग 10 से 15 हजार का खर्चा होता है।

आर्थिक मदद की गुहार पर लोगों ने खातें में भेजे रुपयें

वहीं जब स्माइल हिमाचल संस्था को इस बारे में जानकारी मिली तो स्माईल हिमाचल एनजीओ के चेयरमैन निखिल वालिया परिजनों से मिलने उनके घर गए और उनके सहयोग की ठानी। उन्होंने बताया कि उन्हे राव्या के बारे में उनके दोस्त से जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होने सहयोग के लिए लोगों से अपील भी की। उन्होने बताया कि जिस मां के खाते में 50 से 100 रुपयें थे आज उस मां के खाते में 15 से 16 लाख रुपयें इकठा हुआ है। इसके अलावा स्माईल हिमाचल एनजीओ के खाते में भी 6 से 7 लाख रुपयें का डोनेशन लोगों ने किया है।

राव्या की माँ का कहना ये

राव्या की मां ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले गए जंहा उसके इलाज के लिए डॉक्टरों ने ढ़िलाई दिखाई, लेकिन जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन किया। वैसे तो एक साल के बच्चे के इलाज के लिए कोई खर्च नही आता लेकिन राव्या को सांस लेने में परेशानी है । इसके लिए डॉक्टरों ने परिजनों को टयूब को बाहर से खरीदने को कहा जिस पर उन्होने राव्या के लिए बाहर से टयूब खरीदी। हर सप्ताह राव्या की टयूब को बदला जाता है । पहली ट्यूब का खर्च 28 हजार आया जबकि दूसरी टयूब उन्होंने डिस्काउंट के साथ 31 हजार की खरीदी।

मदद के लिए सभी लोगों का जताया आभार

निखिल वालिया ने आर्थिक मदद के लिए उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होने सहयोग किया है। उन्होने ये भी बताया कि सबसे बड़ा डोनेशन किसी ने एक लाख एक हजार का किया गया है। निखिल वालिया ने सभी से आग्रह भी किया कि अब लोग रुपयें ना भेजे क्योकि जितने पैसे की आवश्याकता परिजनों को थी उससे ज्यादा पैसा इक्ठा हो गया है इसलिए डौनेशन ना दे अब लोग बच्ची की लंबी उम्र, उसके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करे।

admin December 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सोलन के कार्यक्रम में पहुंचे किन्नौर के पूर्व विधायक
Next Article लाखों रुपए बिजली के बिल पर कुंडली मारकर बैठे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग की कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?