शिमला,23 जनवरी(TSN)-शिमला के उपमंडल चौपाल की नेरवा तहसील में एक दर्दनाक घटना में गौशाला में आ.ग लगने से से चार पशुओं की मौ.त हो गई।घटना बीती रात नेरवा की ग्राम पंचायत बिजमल में हुई,जहां पवन कुमार नाम के व्यक्ति की गौशाला में अचानक आ.ग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में दो गायें, एक बछड़ा और एक भेड़ जिंदा जल गए है।गौशाला मालिक पवन कुमार के मुताबिक,उनकी गौशाला उनके घर से करीब 100-150 मीटर की दूरी पर स्थित थी।रात के समय पास की घासनी में लगी आ.ग धीरे-धीरे गौशाला तक पहुंच गई।दूरी के कारण किसी को आग का पता नहीं चल पाया और जब तक लोगों को जानकारी मिली,तब तक बहुत देर हो चुकी थी।वहीं राजस्व विभाग नेरूवा के अधिकारी नुकसान का आकलन करने मौके पर पहुंचे।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन कुमार,जो एक गरीब परिवार से हैं,को इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
