By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कंडा जेल में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कार्यक्रम संपन्न, बंदियों ने बताया—ध्यान से मिला मानसिक सुकून
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कंडा जेल में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कार्यक्रम संपन्न, बंदियों ने बताया—ध्यान से मिला मानसिक सुकून
himachalNews

कंडा जेल में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कार्यक्रम संपन्न, बंदियों ने बताया—ध्यान से मिला मानसिक सुकून

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/12 at 3:17 PM
Share

शिमला, संजू-:आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा, शिमला में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम संपन्न हो गया। कार्यक्रम में करीब 30 बंदी भाइयों ने भाग लिया। चार दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने मौन साधना के साथ ध्यान, प्राणायाम और योग आधारित विभिन्न अभ्यास किए।प्रशिक्षण का संचालन तृप्ता शर्मा ने किया, जबकि उषा शर्मा और आशीष आचार्य ने सहायक प्रशिक्षक के रूप में सहयोग दिया। प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं, ज्ञान मुद्राओं, प्राणायाम तथा ध्यान की तकनीकों का अभ्यास करवाया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आंतरिक संतुलन की दिशा में प्रेरित करना रहा।

प्रशिक्षण के बाद बंदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नियमित ध्यान और साधना से उन्हें मानसिक रूप से काफी राहत महसूस हुई। एक बंदी ने बताया कि जेल आने के बाद कई महीनों से उसे नींद की समस्या थी और वह लंबे समय से नशे का आदी था। मेडिटेशन कोर्स के बाद उसने नींद में सुधार और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस किया। वहीं, एक अन्य बंदी ने कहा कि नियमित साधना से उसकी स्वास्थ्य स्थिति में स्थिरता और मानसिक शांति आई है।समापन अवसर पर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अनिल कंवर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आध्यात्मिक एवं ध्यान कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर बेंगलुरु आश्रम से विशेष रूप से हिमाचल पहुंचे स्वामी गुरुकृपानंद जी के मार्गदर्शन में वेद पंडित निशांत और अरुण ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया। इसके बाद सत्संग का आयोजन हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों, जेल स्टाफ और बंदियों ने भजन प्रस्तुत किए, जिससे कारागार परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। जेल स्टाफ और बंदियों ने भजन संध्या का आनंद लिया।

TAGGED: Shimla meditation program concludes at Kanda Jail
Chandrika August 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संसारपुर टैरेस बस डिपो और बंद बस रूटों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Next Article भाजपा के 13 समर्थित जिला परिषद सदस्य एकजुट, 3 अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य भी भाजपा के संपर्क में : बलबीर वर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भाजपा के 13 समर्थित जिला परिषद सदस्य एकजुट, 3 अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य भी भाजपा के संपर्क में : बलबीर वर्मा

Ago

संसारपुर टैरेस बस डिपो और बंद बस रूटों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

Ago

एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का भव्य समापन

Ago

46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों से मजबूत होगी हिमाचल की अग्निशमन व्यवस्था

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?