बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -घुमारवीं नगर परिषद में कांग्रेस द्वारा चार मनोनीत पार्षदों को उपमंडल अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
शपथ ग्रहण समारोह नगर परिषद के कार्यालय के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया।सोमवार को ही नए मनोनीत पार्षदों की अधिसूचना जारी हो गई थी।घुमारवीं नगर परिषद में 11 सदस्य पार्षद के रूप में कार्य करते है जिन में 7 सदस्य लोगों के द्वारा चुन कर आते हैं और 4 पार्षद सरकार के द्वारा मनोनीत किए जाते है।भाजपा सरकार जाने के बाद ये चारों पद खाली हो गए थे थे।इन पदों पर आज कांग्रेस से संबंधित चारो पार्षदों ने शपथ ली।जिन चार सदस्यों को मनोनीत किया गया है उनमें वार्ड नं 6 टिक्करी से रचना देवी पत्नी राम स्वरूप ,वार्ड नं 4 से मदन लाल पुत्र फिलू राम वार्ड नं 5 से सतीश कुमार पुत्र मथरा दास व वार्ड न 2 से अश्वनी महाजन पुत्र प्रकाश महाजन नियुक्त किए गए हैं ।
