बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में स्थापित लैब में निशुल्क टेस्ट की सुविधा ठप हो गई है। बुधवार सुबह से लैब में मरीजों के टेस्ट से संबंधित सैंपल नहीं लिए जा रहे है। जिससे व्यवस्था चरमा गई है। टेस्ट ना होने की वजह से मरीज टेस्ट करवाने के लिए इधर उधर भटकते रहे। जिससे मरीजो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।
अस्पताल पहुंचे मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों के द्वारा बीमारी को लेकर टेस्ट लिखे जा रहे है,लेकीन लैब में टेस्ट नही हो रहे है।उन्हें प्राइवेट लैब में जाकर हजारों रूपए खर्च करके टेस्ट करवाने पड रहे हैं । वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार की तरह से लैब के बकाया बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण टेस्ट नहीं किए जा रहे और लैब का पोर्टल बंद हो गया है ।
