By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HRTC में एकमात्र बस चालक सीमा ठाकुर के जज्बे को सलाम… बाबा नाहर सिंह से मांगी थी ये अनोखी मन्नत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HRTC में एकमात्र बस चालक सीमा ठाकुर के जज्बे को सलाम… बाबा नाहर सिंह से मांगी थी ये अनोखी मन्नत
himachalNews

HRTC में एकमात्र बस चालक सीमा ठाकुर के जज्बे को सलाम… बाबा नाहर सिंह से मांगी थी ये अनोखी मन्नत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/10 at 4:59 PM
Share

बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में एकमात्र महिला बस चालक सीमा ठाकुर ने अपने दम पर समाज में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इनके पिता एचआरटीसी में ड्राइवर थे,तो पिता के नक्शे कदम पर चल कर समाज की विचारधारा को बदलने की सीमा ने ऐसी ठानी कि अब वह हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में वाॅल्वो सेल (शिमला) की अनुभवी और गुणी महिला चालक है।

जब सीमा के माता रेवती ठाकुर बिलासपुर में बैंक में नौकरी करते थे तो सीमा ने बाबा नाहर सिंह मंदिर में चालक बनने की मन्नत मांगी थी और मन्नत पूरी होने पर भंडारे का आयोजन करना भी स्वीकार किया था। मंगलवार को अपनी मन्नत पूरी होने पर सीमा ने विशाल भंडारे का आयोजन किया और बीती रात भव्य कीर्तन का भी आयोजन किया। इस भंडारे में हजारों लोगों ने मंडयाली धाम का प्रसाद ग्रहण किया। इनके पिता स्वर्गीय बलि राम ठाकुर मूलत अर्की निवासी जिला सोलन एचआरटीसी में चालक थे। उन्हीें को देखकर सीमा के मन में भी यह लालसा जागी कि वह बस चलाएगी। राजधानी शिमला में पली बढ़ी सीमा ठाकुर एमए इंग्लिश है। यह चाहती तो कोई और क्षेत्र भी चुन सकती थी, लेकिन बचपन से ही कुछ हटकर करने के लिए बनी सीमा आज एचआरटीसी के हर प्रकार के वाहन को चलाने में सक्षम हैं। हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन,दुर्गम एवं जटिल रोड़ टापरी,रोहड़ू और रामपुर आदि की सर्पीली सड़कों पर वाॅल्वो को जब सीमा ठाकुर अपने हौंसलों से नापती हैं तो यह सड़कें सहज ही सीमा के आगे घुटने टेक देती हैं । जबकि गाड़ी में बैठी सवारियां और इसे देखने वाले दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।

ये सिर्फ नौकरी नहीं,जुनून है मेरा

सीमा ठाकुर का कहना है कि एचआरटीसी की बस चलाना उनके लिए एक महज नौकरी न होकर जुनून रहा है। इसके लिए हर प्रकार के टैस्ट पास कर शिमला तारादेवी,मंडी में चालक की ट्रेनिंग हासिल की। अब रामपुर से दिल्ली,रोहड़ू से दिल्ली, टापरी आदि स्थानों पर वे वाॅल्वो लेकर अपने हुनर के हस्ताक्षर कर चुकी हैं। बहरहाल,वर्तमान में हर हिमाचल की प्यारी बेटी बन चुकी सीमा ठाकुर का कहना है कि बेटियां अपना लक्ष्य का निर्धारण करें और फिर दाएं बाएं न देखते हुए उसे प्राप्त करने के लिए जी जान लड़ा दें।

TAGGED: Bilaspur Seema Thakur, bus driver in HRTC
Chandrika January 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बाजार से कम दामों पर बागवानों के लिए ऑनलाइन टूल्स और फर्टिलाइजर्स बेच रहा HPMC
Next Article बिलासपुर सरकारी अस्पतालों की लैब में निशुल्क टेस्ट की सुविधा हुई ठप… लोग परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?