सचिन शर्मा, केलांग: मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में सरचु से दारचा की ओर कुल 283 हल्के व बड़े वाहनों की व दारचा से सरचु को कुल 380 वाहनों की आवाजाही वीरवार को हुई है। बारालाचा दर्रा में ताजा हिमपात से फिसलन बनी होने के कारण फिलहाल रात्रि के समय में वाहनों की आवाजाही को रोका गया है व दिन में ही वाहनों की आवाजाही यहां से संभव हो पा रही है।
जिला व बारालाचा दर्रा में आने वाले दिनोें में मौसम के खराब रहने के अनुमान की सूरत में दारचा लेह मार्ग की अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की सलाह प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से दी गई है।
