बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नयनादेवी विस क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल रहा है। यह बात राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं नयनादेवी पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने बिलासपुर में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से शुरू से ही कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप लगाए जा रहे थे। जोकि कांग्रेस के नेताओं ने स्वयं सिद्ध कर दिए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं ही राष्ट्रीय नेताओं द्वारा अन्य की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। वहीं, अपने आप को दिग्गज नेता मानने वाले नेता भी सरेआम कांग्रेस नेताओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, अब तो आंसुओं का सहारा भी कांग्रेस नेताओं द्वारा लिया जा रहा है। लेकिन इस बार क्षेत्र की जनता बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि गत चुनाव भी आंसू बहाकर कांग्रेस नेता जीते थे। लेकिन इस बार आंसु बहाने से भी कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है न नीति। अपने-अपने क्षेत्र में सीएम बनने के दावे यह नेता कर रहे हैं। लेकिन इनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे ओर दुबारा से भाजपा की सरकार बनेगी।
