बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -शक्तिपीठ श्री नैना देवी में
रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ी । मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।
पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंचे ।शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं का जमावड़ा माताजी के दरबार में लगा है । मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को और होमगार्ड के जवानों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है । हालांकि सुबह मंदिर 4:00 बजे दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे, लेकिन लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ दरबार में पहुंचती रही । श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शनों के लिए भेजा गया ।इस मौके पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा ठंडे पेय जल की छबील भी लगाई गई ।
