विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: पिछले 5 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा एक अपराधी आज चिंतपूर्णी में पकड़ा गया। इस अपराधी को पकड़ने में चिंतपूर्णी पुलिस व दिल्ली पुलिस बड़ी सफलता मिली है। चिंतपूर्णी ओर दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2017 से भगोड़े घोषित अपराधी को रेही में संपर्क मार्ग के पास पकड़ा गया। यह आरोपी बड़ा ही शातिर था पिछले 5 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी पर नकली पासपोर्ट बनाकर लोगों को ठगने का मामला दिल्ली में दर्ज था। आरोपी पंजाब मोहाली का रहने वाला है।आरोपी पर थाना नांगलोई बाहरी दिल्ली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।
दिल्ली पुलिस पिछले 2 महीने से लगातार आरोपी के पीछे पड़ी हुई थी। मोबाइल फोन की लोकेशन से पुलिस को इसके चिंतपूर्णी में होने की सूचना लगी,जिसके बाद दिल्ली के पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर संधू ने चिंतपूर्णी में पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी व्यक्ति चिंतपूर्णी में परिवार के साथ माथा टेकने आया था। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया दिल्ली पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ा है और उसे अपने साथ दिल्ली ले गए है।
