सोलन:भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-सोलन सब्जी मंडी में मंगलवार को लहसुन 190 रुपए प्रति किलो तक बिका है.यह इस सीजन का सर्वाधिक रेट है.लहसुन का रेट अच्छा मिलने के बाद किसान काफी अधिक खुश नजर आ रहे हैं.आपको बता दें कि सोलन सब्जी मंडी में सोलन,शिमला,सिरमौर बिलासपुर जिला से किसान लहसुन लेकर पहुंच रहे हैं ए ग्रेड का लहसुन मंडी में बीते दिवस 180 रुपए प्रति किलो तक का बिका था.मंगलवार को ₹10 प्रति किलो तक का इजाफ़ा लहसुन के रेट में हुआ है.
सोलन व सिरैमार में इस वर्ष लहसुन का बंपर उत्पादन
संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में लहसुन का रेट 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकता है. बताया जा रहा है कि इस वर्ष गुजरात व राजस्थान में लहसुन का कम उत्पादन हुआ है.जिसकी वजह से हिमाचली लहसुन की डिमांड देश भर में बढ़ गई है.यही वजह है कि इस सीजन में लहसुन का शुरुआती रेट 120 से 125 रुपए प्रति किलो तक रहा था और अब यह रेट 190 रुपए प्रति किलो पहुंच चुका है मध्यम दर्जे का लहसुन भी मंडी में मंगलवार को 150 रुपए प्रति किलो तक बिका है.जबकि छोटे साइज का लहसुन ₹90 प्रति किलो तक बिका है किसानों को लहसुन का इतना अधिक रेट शायद ही पहले कभी मिला होगा ।सोलन व सिरैमार में इस वर्ष लहसुन का बंपर उत्पादन हुआ है.इस सीजन में अब तक करीब 20 हजार टन लहसुन मंडी में आ चुका है अभी करीब दो माह तक लहसुन का सीजन चलेगा तो ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि करीब 40 हजार टन लहसुन मंडी में आ सकता है।
