संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बुधवार को शिमला में बुधवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन की आम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में साल भर के संगठन के कार्यक्रमों को लेकर रिपोर्ट पेश की गई तो वहीं प्रत्येक 2 साल में होने वाले संगठन के चुनाव को लेकर शेड्यूल तय करने पर भी विचार विमर्श किया गया।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रधान भूपेंद्र सिंह बॉबी ने बताया कि यह आम जनरल हाउस बड़े शांति के साथ सचिवालय में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में साल भर के कामों का जायज़ा लिया जाता है तो आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में हमने संगठन के बजट सेक्शन से लेकर संगठन के अंदर होने वाले आम चुनाव को लेकर शेड्यूल तय करने पर भी चर्चा की हैं।
भूपेंद्र ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन हमेशा से प्रदेश के अन्य कर्मचारियों के साथ रहा है और विभिन्न मुद्दों पर हमेशा से कर्मचारियों का समर्थन करता रहा हैं।
