संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): शिक्षा खंड नूरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औंद जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत गवर्नमेंट आर्य डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर शिव कुमार और प्रोफेसर मनोज ने कक्षा छठी से प्लस टू तक के विद्यार्थियों की मेंटरिंग (mentoring) की ताकि वे भविष्य में विज्ञान और गणित के क्षेत्र में अपना उज्वल भविष्य बना सकें।
प्रोफेसर साहीवान ने विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सीखने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। ये विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित में रुचि पैदा करने की एक सराहनीय और सकारात्मक कदम हैं। प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत हमारे विद्यालय कालेज के प्रोफेसरों ने मेंटरिंग की ओर गणित, विज्ञान के क्षेत्र में सीखने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। यह एक बेहतरीन पहल है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता चंचल नैय्यर के गत दिनों स्वर्गवास होने की दुःखद घडी में आज उनके निवास पर पहुँच कर शोकाकुल परिवारजनों के साथ मिलकर संवेदना प्रकट की एवं ढांढस बंधाया।
