By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगता… 9वीं से 12वीं तक के विजेता बच्चों को बांटे जाएंगे नकद इनाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगता… 9वीं से 12वीं तक के विजेता बच्चों को बांटे जाएंगे नकद इनाम
himachalNews

5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगता… 9वीं से 12वीं तक के विजेता बच्चों को बांटे जाएंगे नकद इनाम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/27 at 3:00 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- एबीवीपी 5 नंबवर को पुरे हिमाचल प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है । जिसमें प्रदेश भर के 9 वीं से 12वीं कक्षा के लगभग 60 हजार छात्र भाग लेंगे।

मंडी में प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए एबीवीपी मंडी इकाई के विभाग संयोजक विशाल ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण करवाना पड़ेगा जो कि 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से करवा सकते है। प्रतियोगिता में विश्व, भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं संस्कृत, हिन्दी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रिजनिंग एबिलीटी आदि के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।विशाल ठाकुर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 31000, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21000 व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 15000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

मंडी जिला में 11 हजार का रहेगा प्रथम पुरस्कार

इसके साथ ही मंडी में होने वाली प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 11 हजार, दूसरा 7100 व तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा । इसके साथ ही पांच एक-एक हजार के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे । विशाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण अनिवार्य है जिसका शुल्क 20 रूपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि एबीवीपी इस आयोजन के तहत प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को लगभग 6 लाख 27 हजार 700 रुपए के पुरस्कार की राशि खर्च करेगी। विशाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता छात्रों को स्कूल के बाद आने वाले समय में अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मददगार साबित होगी। इस परीक्षा का परिणाम नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र संगठन के कार्यकर्ता इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।

TAGGED: Mandi General knowledge competition
Chandrika September 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेडिकल कालेज नेरचौक में स्थापित होगी प्रदेश की पहली स्तनपान प्रबंधन यूनिट
Next Article केंद्रीय मंत्री के बयान पर शिक्षा मंत्री का पलटवार.. बोले, भाजपा नेताओं ने की बड़ी बातें खोदा पहाड़ निकली चुहिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?