By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मेडिकल कालेज नेरचौक में स्थापित होगी प्रदेश की पहली स्तनपान प्रबंधन यूनिट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > मेडिकल कालेज नेरचौक में स्थापित होगी प्रदेश की पहली स्तनपान प्रबंधन यूनिट
healthhimachal

मेडिकल कालेज नेरचौक में स्थापित होगी प्रदेश की पहली स्तनपान प्रबंधन यूनिट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/27 at 2:46 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- अब नवजात बच्चों को किसी भी सूरत में मां के दूध से वंचित नहीं रहना पड़ेगा और उसे बाजार के दूध से अपना पेट नहीं भरना पड़ेगा। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेरचौक में प्रदेश की पहली स्तनपान प्रबंधन यूनिट स्थापित होने जा रही है। इस यूनिट के लिए 30 लाख की मशीनरी खरीदी जा चुकी है, जबकि 45 लाख की मशीनरी खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

मेडिकल कालेज नेरचौक के प्रधानाचार्य डा. डीके वर्मा ने बताया कि स्टेट नोडल अधिकारी डा. अनुपम बदन और दो स्टाफ नर्सें राजस्थान से इसकी ट्रेनिंग लेकर वापिस लौट चुके हैं। नवंबर महीने तक इस यूनिट को पूरी तरह से शुरू करने का निर्णय लिया गया है और उस दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। इस यूनिट के बन जाने से कोई भी नवजात मां के दूध से वंचित नहीं रह पाएगा और इससे शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी क्योंकि मां के दूध को सर्वोत्तम आहार माना गया है।

ब्लड बैंक की तरह बनेगा मदर मिल्क बैंक

स्टेट नोडल अधिकारी डा. अनुपम बदन ने बताया कि स्तनपान प्रबंधन यूनिट में मां के दूध को एकत्रित करके उसे प्रोसेस किया जाएगा। महिलाएं स्वेच्छा से अपने दूध का दान कर सकेंगी। इस दूध को 6 महीनों तक स्टोर करने का प्रावधान होगा। यदि कोई बच्चा आईसीयू में है और माता उसे स्तनपान नहीं करवा सकती तो उस महिला के दूध को मशीन के माध्यम से निकालकर उस बच्चे को पिलाया जाएगा। जो दूध बच जाएगा उसे माता की मंजूरी से स्टोर करके रखा जाएगा। यह दूध दूसरे बच्चों को उस महिला की मंजूरी मिलने के बाद ही पिलाया जाएगा और महिला के सभी प्रकार के जरूरी टेस्ट करने के बाद भी दूध पिलाया जा सकेगा। यह यूनिट उन बच्चों के लिए ज्यादा कारगर साबित होगी जिनकी माताएं प्रसव के बाद गंभीर बीमारियों के चलते स्तनपान नहीं करवा सकती और अनाथ बच्चों को भी इस यूनिट के माध्यम से मां का दूध प्राप्त हो पाएगा। भविष्य में जिला के अन्य अस्पतालों में भी इसके केयर सेंटर खोले जाएंगे।

TAGGED: Mandi The state's first breastfeeding management unit
Chandrika September 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article क्यारी गुंडाह बस सेवा को मंत्री ने दिखाई हरि झंडी.. खुद भी किया बस में सफर
Next Article 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगता… 9वीं से 12वीं तक के विजेता बच्चों को बांटे जाएंगे नकद इनाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?