By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बाढ़ की चपेट में आए घ्राण स्कूल चलेगा किराए के भवन में… परमदेव ने दान की जमीन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बाढ़ की चपेट में आए घ्राण स्कूल चलेगा किराए के भवन में… परमदेव ने दान की जमीन
himachalNews

बाढ़ की चपेट में आए घ्राण स्कूल चलेगा किराए के भवन में… परमदेव ने दान की जमीन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/01 at 1:49 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -9 और 10 जुलाई की बाढ़ की चपेट में आए सीनियर सकैंडरी स्कूल घ्राण में आज से स्कूल खुलते ही ऑनलाईन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। स्कूल भवन के पूरी तरह से तहस-नहस हो जाने के कारण यहां शिक्षकों के बैठने के लिए भी जगह नहीं बच पाई है। अब स्कूल प्रबंधन ने घ्राण के साथ लगते सुम्मा गांव में चंद्रमणी और परमदेव के घर पर 8 कमरे, एक हॉल, चार शौचालय और दो खेत किराए पर लिए हैं। स्कूल प्रधानाचार्या रीनू शर्मा ने बताया कि किराए पर लिए भवनों में बच्चों के बैठने की सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। व्यवस्थाएं होते ही स्कूल में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

बाढ़ के कारण स्कूल को हुआ डेढ़ करोड़ का नुकसान
बाढ़ के कारण घ्राण स्कूल को 1 करोड़ 60 लाख का नुकसान हुआ है। इसमें 8 कमरों की दो मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह से धराशाही हो चुकी है जिसमें साईंस ब्लॉक, प्रिंसिपल और क्लर्क ऑफिस, आईटीईएस लैब, सिक्योरिटी लैब, आईसीटी लैब, दो स्मार्टरूम और एक स्पोर्ट्सरूम शामिल था। इसके अलावा दूसरी बिल्डिंग में भारी मात्रा में सिल्ट और मलबा घुस गया है और यह भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इसके साथ ही स्कूल का मैदान और शौचालय भी पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। एसएमसी के प्रधान बीरी सिंह ने सरकार से स्कूल के नए भवन को सुरक्षित स्थान पर जल्द से जल्द बनाने की गुहार लगाई है।

परमदेव ने नए भवन के लिए दान में दी डेढ़ बीघा जमीन

स्कूल संचालन के लिए अपने घर के कमरे किराए पर देने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग परमदेव ने अपनी नीजि भूमि को स्कूल भवन बनाने के लिए दान मे ंदेने का ऐलान कर दिया है। स्कूल प्रबंधन जब नया भवन बनाने के लिए जमीन तलाशने लगे तो उन्हें कहीं पर भी जमीन नहीं मिली। ऐसे में परमदेव से गांव वालों ने संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी और अपनी डेढ़ बीघा जमीन दान देने के लिए राजी हो गए। परमदेव ने बताया कि उन्होंने गांव वालों की मांग पर और बच्चों की सुविधा के लिए अपनी जमीन दान में देने का निर्णय लिया है।

231 बच्चों हो रहे प्रभावित

अभी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुविधा के लिए ऑनलाईन कक्षाएं तो शुरू कर दी हैं लेकिन ऑफलाईन कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू होना बेहद जरूरी है। स्कूल में कक्षा 6ठी से लेकर 12वीं तक 231 बच्चें पढ़ते हैं और इन्हें स्कूल जल्द खुलने का इंतजार है। वहीं, घ्राण स्कूल की प्राईमरी बिल्डिंग दूसरे स्थान पर होने के कारण यह सुरक्षित है और अभी सीनियर सकैंडरी स्कूल का संचालन इसी बिल्डिंग से किया जा रहा है।

TAGGED: Mandi Ghraan school
Chandrika August 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे हिमाचल,कुल्लू में आई बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा
Next Article धूमधाम से मनाया गया माता भैरवा का त्रैवार्षिक होम मेला… माता ने दिया सुख शांति और स्मृद्धि का आशीवार्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?