भावना, शिमला: बीते दिनों प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते कुल्लू मनाली क्षेत्र में आई बाढ़ से करोड़ों का नुकसान हुआ हैं। इस नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल पहुंचे हैं और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ मिलकर कुल्लू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया हैं। हालांकि इससे पहले केंद्र से आई टीम भी हिमाचल में आई आपदा से हुए नुकसान का जायज़ा ले चुकी हैं लेकिन अब खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हिमाचल आए हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ कुल्लू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान एक तस्वीर भी लोक निर्माण मंत्री ने फेसबुक पर सांझा की हैं।
बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में आई आपदा को लेकर केंद्र सरकार से अलग से किसी तरह की राहत ना मिलने के बाद लगातार कहीं जा रही हैं। वहीं विपक्ष की ओर से इस बात को निराधार करार दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा के समय प्रदेश को राहत प्रदान करने का कार्य किया गया है और आर्थिक सहायता भी प्रदेश सरकार को मुहैया करवाई गई हैं। वहीं अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं तो इसका श्रेय लेने की होड़ भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच लगी हुई हैं।
