नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- पीजी कॉलेज नालागढ़ में 13 वर्ष के बाद यूथ फेस्टिवल हो रहा है ।यूथ फेस्टिवल 28 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है । इस यूथ फेस्टिवल में हिमाचल प्रदेश के 50 कॉलेज के 600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग लेने वाले हैं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे ।
पीजी कॉलेज नालागढ़ की प्रिंसिपल सपना संजय पंडित ने बताया कि लगभग 13 वर्ष बाद कॉलेज में यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस यूथ फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में भाषण, क्ले मॉडलिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, क्विज़, कार्टूनिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग और रंगोली आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी नालागढ़ से बातचीत कर ली गई है । उन्होंने कहा कि यहां पर एक पुलिस की टीम हर समय उपलब्ध रहेगी ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके।
