अनिल कुमार, किन्नौर: टीएस नेगी गवरमेंट कॉलेज रिकोंगपिओ की छात्राओं ने अपने पंच का दम दिखा कर अपने कॉलेज ओर जिला का नाम रोशन किया हैं। छात्राओं ने 17-18 दिसंबर 2022 को सरकारी कॉलेज जोगिंदरनगर जिला मंडी में आयोजित एचपी यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता हैं।
इस मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में विनाक्षी,दीपिका,स्नेहा नेगी ओर रीति ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया हैं, तो वहीं एक सिल्वर मेडल पर सुजाता ने कब्जा किया हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद उन्हें सम्मानित किया गया हैं। वहीं रिकोंगपिओ गवरमेंट कॉलेज प्रबंधन ने भी इन छात्राओं को जिला क़ा नाम रोशन करने को लेकर शुभकामनाएं व बधाई दी है।
बता दें कि इससे पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर किन्नौर जिला की इन छात्राओं ने जिले क़ा नाम रोशन किया है और कई मुक्केबाज़ी प्रतियोगिताओं में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते है और इनका यह जज्बा अबतक कायम हैं जिसके चलते जिला में नए युवाओं को भी इनसे खेलों मे भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलती हैं।
