नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- हिमालयन स्कूल ऑफ़ नर्सिंग कालाअंब की छात्राएं आज एक बार फिर डीसी के द्वार पहुंची है। बीते कल डीसी ने संस्थान को छात्राओं के परीक्षा फार्म लेने के बारे कहा था और नर्सिंग की छात्राओं को वापस संस्थान भेजा था। संस्थान पहुंचने के बाद छात्राएं स्कूल आफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य से मिली और परीक्षा फॉर्म देने की बात कही । लेकिन यहां छात्राओं के परीक्षा फार्म लेने से प्रधानाचार्य ने साफ इनकार कर दिया । जिसके बाद आज पुनः छात्राएं डीसी के पास अपनी समस्या लेकर पहुंची हैं ।
स्कॉलरशिप पर शिक्षा ले रही छात्राओं से मांगी जा रही है फीस
हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर कालाअंब में स्थित विख्यात शिक्षण संस्थान हिमालयन ग्रुप की स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओं ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि अगर मानसिक रूप से परेशान की जा रही छात्राओं में कोई छात्रा सुसाइड कर लेती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा । छात्राओं ने बताया है कि उन्हें लगातार फीस देने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि वह यहां स्कॉलरशिप पर शिक्षा ले रही थी बीते कल डीसी सिरमौर से मिलने के बाद वह संस्थान में परीक्षा फार्म जमा करवाने पहुंची तो बावजूद डीसी के आदेशों के भी प्रधानाचार्य ने परीक्षा फार्म लेने से साफ इनकार कर दिया और छात्राओं को दो टूक कहा कि जहां जाना है जाओ जो करना है करो, फीस तो भरनी ही होगी । उन्होंने बताया कि मजबूरन आज एक बार फिर उन्हें डीसी के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचना पड़ा है उन्होंने बताया कि वह अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित है संस्थान का अड़ियल रवैया छात्राओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है छात्राओं ने भावुक होते हुए कहा कि वह कहां जाएं किसी से गुहार लगाए ।ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
गौरतलब है कि हिमालयन स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की छात्राएं संस्थान मैं बीते 2 सालों से स्कॉलरशिप पर शिक्षा ग्रहण कर रही थी । अब यहां छात्राओं से फीस मांगी जा रही है छात्राओं का कहना है कि वह बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती हैं फीस देने में असमर्थ हैं । लेकिन फीस न देने के चलते अब छात्राओं को परीक्षा में संस्थान द्वारा बैठने नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते छात्राएं अपनी भविष्य को लेकर मानसिक रूप से परेशान है।
