By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चाय नगरी पालमपुर बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, शहीदों की स्मृति में बनाया जाएगा वार म्यूजियम:- आशीष बुटेल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चाय नगरी पालमपुर बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, शहीदों की स्मृति में बनाया जाएगा वार म्यूजियम:- आशीष बुटेल
himachalpolitical

चाय नगरी पालमपुर बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, शहीदों की स्मृति में बनाया जाएगा वार म्यूजियम:- आशीष बुटेल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/09 at 5:20 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल सरकार की ओर कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल बनाने की घोषणा की गई हैं। सरकार इस दिशा में काम भी कर रही हैं। इसी के तहत अब कांगड़ा जिला के कस्बा पालमपुर को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पर्यटक यहां आ कर घूमने का लुफ्त उठा सकें इसके लिए यहां पर पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए रोड मैप तैयार करने में सरकार जुट गई हैं। यह बात पालमपुर के विधायक और सीपीएस आशीष बुटेल ने कही।
आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर को चाय की नगरी के नाम से भी जाना जाता हैं। चाय बागान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने उसके लिए कार्य किया जाएगा और पालमपुर के सौंदर्यकरण को लेकर योजना तैयार की जा रही हैं। खास कर चाय बागानों को पर्यटन स्थल के रूप में आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की थी और इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दो बड़ी पार्किंग निर्माण करने को हरी झंडी दे दी हैं जिससे यहां पर पार्किंग की समस्या दूर होगी और यहां पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आए उसको लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पालमपुर को वीरों की भूमि के नाम से भी जाना जाता हैं। तीन परमवीर चक्र और अशोक चक्र भी पालमपुर के जवानों को मिले हैं। देश के लिए सैनिक जो शहीद हुए वे पालमपुर से संबंध रखते हैं। उनकी स्मृति में पालमपुर में वार म्यूजियम या वॉर मेमोरियल का निर्माण किया जाएगा जो पर्यटकों के लिए तो आकर्षण का केंद्र बनेगा ही खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत  भी बनेगा।
केंद्र की ओर से कर्ज की सीमा घटाना ओर ग्रांट बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण
हिमाचल की कर्ज की सीमा और ग्रांट और रोकने पर भी आशीष बुटेल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिकी को सुदृढ़ करने में लगी हैं। पूर्व सरकार काफी ज्यादा कर्ज हिमाचल पर छोड़कर गई है और अब केंद्र ने हिमाचल की कर्ज की सीमा और ग्रांट को बंद कर दिया हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। केंद्र सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता कांग्रेस पर आरोप लगा रहे लेकिन वे ये बताए  की कर्ज की सीमा घटाने और ग्रांट कम करने के मामले को लेकर केंद्र से क्यों नहीं बात कर रहे हैं।
TAGGED: Ashish Butail, attraction, Center, palampur, Shimla, Tea city, Tourist, war museum
admin June 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक दिवसीय दौरे पर मनाली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल,सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्था
Next Article शिमला गेयटी थियेटर में कल्पवृक्ष आर्ट प्रदर्शनी में हिमाचल की संस्कृति और विरासत की झलक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?