मंडी : परी शर्मा- सर्व देवता सेवा समिति ने महाशिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओ को पंरपरा के अनुसार उचित स्थान देने की मांग की है। सर्व देवता सेवा समिति की कार्यकरणी की बैठक संस्कृति देव सदन मे प्रधान शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता मे हुई । बैठक मे कारदारो को देवी देवताओं और देवलुओं को ठहरने के लिए व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई और 25 देवी देवता जो स्कूल में ठहरते है उनको देव सदन मे ठहराया जाएगा । इस दौरान देवी देवताओं को सदन मे ठहरने का स्थान भी देवी देवताओं के कारदारों को दिखाया गया। इसके अतिरिक्त जहा जहा अस्थाई रसोईया बनाई जाएगी उसके बारे में भी चर्चा की गई ।
शिवपाल शर्मा ने कहा कि देव संस्कृति परंपरा के अनुसार ही सभी कार्य होंगे। इसके अतिरिक्त जिन देवी देवताओं के स्थान पडल मैदान मे अवरुद्ध हुए है, उन देवी देवताओं को पडल मैदान के पास जो नया स्थान चिन्हित किया गया है उन्होंने इस दौरान उपायुक्त से आग्रह किया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला शताब्दियों से मनाया जा रहा है । रियासत के समय इस मेले में पडडल मैदान मे ही सभी गतिविधियां चलती आ रही है। इसलिए संस्कृति धरोहर को यथावत चलाने के लिए देवी देवताओं को पडडल मैदान मे स्थाई स्थान दिए जाए।
