बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – धर्मशाला से शिमला के लिए जा रही विकलांग एसोसिएशन की पैदल यात्रा बुधवार को बिलासपुर के नम्होल पहुंची। जहां स्थानीय व्यापार मंडल और लोगों ने यात्रा में शामिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
26 जनवरी को धर्मशाला से यह पैदल यात्रा शुरू हुई थी। विकलांग एसोसिएशन के राज्य प्रधान तकदीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करने के लिए वह शिमला जा रहे हैं। साथ ही पांच मांगों को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। जिसमें मुख्य मांग यह है कि सभी विकलांगों की एक समान पेंशन होनी चाहिए और यह कम से कम पांच हजार हो। इसमें इनकम का कोई प्रावधान नहीं होना चाहिए।
