भावना,शिमला: कांग्रेस की ओर से अपना 85वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन रायपुर में करवाया जा रहा हैं। 24 से 26 फरवरी तीन दिन तक चलने वाले इस अधिवेशन में होने वाली बैठकों में ना सिर्फ आगामी लोकसभा चुना कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम का गठन का भी खाका खींचा जाएगा। कांग्रेस में सबसे पावरफुल मानी जाने जाने वाली कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी के लिए 26 साल के बाद चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही हैं।
तीन दिन तक चलने वाले महाअधिवेशन के लिए हिमाचल से संबंध रखने वाले कांग्रेस के युवा नेता गोकुल बुटेल को एआईसीसी की ओर से बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। गोकुल बुटेल को 8 लोगों की समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया हैं। गोकुल बुटेल को कांग्रेस की ओर से यह दूसरी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई हैं।
इससे पहले बुटेल को हाल ही में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण एवं सूचना प्रौद्योगिकी) कैबिनेट रैंक के साथ लगाया गया हैं। अब राष्ट्र स्तर पर एक और महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने से गोकुल बुटेल का राजनीतिक कद ओर बढ़ा हैं।
गोकुल बुटेल ने बताया की पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी हैं उसका पूरी श्रद्धा और ताकत से निर्वहन करेंग। साथ ही में उन्होंने इस जिम्मेवारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया हैं।
