संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शनिवार को शिव प्रताप शुक्ला ने राजभवन में शपथ ग्रहण की। शनिवार को हिमाचल हाई कोर्ट की कार्यकारी मुख्य न्यायधीश जस्टिस सबीना ने शिव प्रताप शुक्ला को शपथ दिलवाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री, हिमाचल उच्च न्यायालय के न्यायधीश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शपथ के बाद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि देव भूमि में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति का इसके लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व के चलाए गए कामों ओर योजनाओं को पूरा किया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। प्रदेश में नशे को रोकने के लिए काम किया जाएगा इसके साथ ही टीबी के उन्मूलन के लिए काम किया जाएगा। पीएम की योजना स्किल डेवलपमेंट के लिए काम किया जाएगा,बैंक इसके लिए ऋण देते हैं।
राज्यपाल ने प्रदेश में फरवरी महीने में ही बढ़ते तापमान पर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा कि गोरखपुर व शिमला के मौसम में कोई ज्यादा फर्क नहीं है यह बर्फ न पड़ने के कारण हुआ हैं। इसके लिए वृक्षारोपण पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अधिकांश यात्रा रोड़ से करेंगे ताकि लोगों की समस्या को जाना जा सके।
