By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका, इतने पदों पर भर्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका, इतने पदों पर भर्ती
himachalpolitical

सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका, इतने पदों पर भर्ती

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/02 at 10:31 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि एस.आई.एस. इंडिया लि. शाहतलाई, जिला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाईजर के लगभग 150 पदों को भरने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न रोजगार केन्द्रों में इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 4 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय शिलाई में 7 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय राजगढ में 10 अक्तूबर को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर साक्षात्कार के लिए पहुंचने के निर्देश दिए है।

ये दिया जाएगा वेतन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम 13 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सुपरवाईजर पद के लिए न्यूनतम 18 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12 वीं व स्नातक होनी चाहिए। चयनित सुरक्षा जवानों तथा सुपरवाईजर को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, बैंकों, मैडिकल कॉलेज, मंदिरों तथा औद्योगिक इकाइयों आदि संस्थानों में तैनाती दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को दिया जाएगा 26 दिन का प्रशिक्षण

चयनित अभ्यर्थियों को 26 दिन का प्रशिक्षण शाहतलाई जिला बिलासपुर में दिया जाएगा जिसके लिए उनको होस्टल व मैस की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए उन्हें 10,500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क देना अनिर्वाय होगा तथा अभ्यर्थी को 2 जोड़ी ड्रेस व प्रशिक्षण सुरक्षा किट भी महुया करवाई जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने साथ दो पास पोर्ट साईज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपने बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

admin October 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article AIIMS बिलासपुर के परिसर नए उप-डाकघर का शुभारम्भ
Next Article पुलिस के SI के 72 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?