सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-सोलन के अश्विनी खड्ड में स्थित माधव गौशाला एवं अनुसंधान संस्थान में सोमवार को गोपाष्टमी कार्यक्रम को लेकर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित हुए, उन्होंने सुबह यज्ञ हवन में भाग लिया और देश प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की बधाई दी।
सुरेश कश्यप ने कहा कि गोपाष्टमी के दिन गौ माता की विशेष पूजा का विधान बताया गया है। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से व्यक्ति को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनके सभी दु:ख दूर हो जाते हैं। हिंदू समाज के खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग हर घरों में गाय पाली जाती है। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी कार्यक्रम को लेकर आज सोलन के अश्विनी खड्ड में स्थित माधव गौशाला एवं अनुसंधान संस्थान में हवन एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है,जिसमे उन्होंने भाग लिया है।
